फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 23 Sep 2020 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने सोमवार देर रात जनपद में किए गए निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरते जाने पर दो दरोगा व चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात जनपद में किए गए निरीक्षण के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव सबसे पहले एसएसपी भोपा क्षेत्र के कस्बा मोरना में पहुंचे। यहां उन्होंने दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या को लेकर सवालों के घेरे में आए मोरना चौकी प्रभारी जगपाल सिंह के साथ ही बीट आरक्षी सचिन कुमार को ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इसके बाद एसएसपी ने जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी में लापरवाही उजागर होने पर एसआई बिजेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके पश्चात एसएसपी छपार, चरथावल होते हुए थाना भौराकलां क्षेत्र में पहुंचे, जहां भौराकलां थाने का सिपाही सतेंद्र कुमार ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में कांस्टेबल राशिद को एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया, जिसके बाद थाना रतनपुरी में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार कप्तान के गुस्से की भेंट चढ़ा।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मचारी ड्यूटी पर कोताही करते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें