फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज के दो लोगों को पदमश्री अवार्ड के देने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। गुर्जर समाज के दो लोगों को पदमश्री अवार्ड के लिए नामित किए जाने पर भारतीय गुर्जर परिषद द्वारा केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए नामित दोनों सदस्यों को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

भारतीय गुर्जर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य के यहां एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुर्जर समुदाय के प्रतिष्ठित शिक्षा विद् एवं गुर्जर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवघर के संस्थापक ओम प्रकाश गांधी को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सरकार ने पदमश्री के लिए नामित किया है। इसके अलावा सहारनुपर जनपद के ग्राम नंदी फिरोजपुर निवासी सेठपाल सिंह गुर्जर को वैज्ञानिक पद्धति से संघन मिश्रित खेती करने के लिए पदमश्री के लिए नामित किए जाने पर हर्ष जताया। सत्येंद्र आर्य ने कहा कि एक किसान के लिए यह उपलब्धि गौरव पूर्ण है। दोनों सदस्यों को पदमश्री की उपलब्धि पर भारतीय गुर्जर परिषद बधाई देता है और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्तियों को पदमश्री मिलते ही परिषद उनका सम्मान समारोह आयोजित करेगा। बैठक में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, सूबेदार महेंद्र सिंह, महाराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, महकार सिंह, केपी सिंह सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें