फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, 892 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो लोगों की मौत, 892 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से एक महिला समेत दो मरीजों की और मृत्यु हो गई, जबकि 892 नए संक्रमित मिले हैं। 581 पुरुष और 311 महिलाएं हैं। इनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है। शहर में सबसे अधिक 512 लोग पॉजिटिव मिले। बृहस्पतिवार को 352 मरीज ठीक भी हुए, फिर भी एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5353 हो गया है। जनपद में अब तक 17971 मरीज मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि बुढ़ाना निवासी 27 साल की युवती को संक्रमित होने पर मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को वहां उसकी मृत्यु हो गई। शहर के सिविल लाइन निवासी 55 साल के व्यक्ति को 27 अप्रैल को सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैंपल और एंटीजन जांच में 892 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में 512 मरीज पाए गए। शहर से सटे देहात में 211 संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बघरा ब्लॉक में 10, बुढ़ाना में 46, चरथावल में 13, जानसठ में 12, खतौली में 72, मोरना में तीन, पुरकाजी में छह, शाहपुर में सात मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में नई मंडी 16, गांधी कालोनी में 18, गऊशाला नदी रोड पर 15, कृष्णापुरी में 18, रामपुरी में सात, द्वारिकापुरी में पांच, लद्दावाला में पांच, जिला महिला चिकित्सालय में तीन, बुढ़ाना में 45, गांधी नगर में दो, बचन सिंह कालोनी में आठ, आदर्श कालोनी में छह, भरतिया कालोनी में पांच कूकड़ा में तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

पोर्टल में मृत्यु नहीं दर्शाई जा रही
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड के आंकड़ों में बेगराजपुर और अन्य कोविड अस्पतालों मेें हो रही मरीजों की मौत को नहीं दर्शाया जा रहा है। बुधवार को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में चार मरीजों की मौत हुई, मगर जारी किए आंकडे़ में मृत्यु शून्य दिखाई गई। बृहस्पतिवार को जिन दो मरीजों की मृत्यु दर्शायी गई वो सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती थे। बृहस्पतिवार को भी जिले में हो रही मरीजों की मौत का आंकड़ा नहीं दिया गया। सीएमओ का कहना है कि पोर्टल पर देरी से मृतकों डाटा दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें