फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में चालक सहित दो की मौत, नेपाल निवासी नाै घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। नेपाल निवासी नागरिकों की कार मेरठ-करनाल हाईवे पर थाना फुगाना के सामने आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में कार चालक शिमला के कोकूनाला निवासी गोपाल की माैके पर ही मौके माैत हो गई।
विज्ञापन

वहीं नेपाल निवासी अनमोल (3) ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना में नेपाल निवासी तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा होना मान रही है। नेपाल में अलग-अगल स्थानों पर रहने वाले लोग चंडीगढ़ व हिमाचल में काम करते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे नेपाल की सीमा से चंडीगढ़ के लिए चले थे। कार में विजय खड़का निवासी हेसापुर तुलसीपुर डांग नेपाल हाल निवासी बरमाना बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, चंदना निवासी लेकवेसी चार गमरबोला थाना रामधार जिला सुखेत नेपाल व उसका बेटा अनमोल, रेशम निवासी गोमती बाग जनपद रोलपा नेपाल, पुनाराम निवासी डांग नेपाल, संतराम व प्रवीण चौधरी निवासी देवखेड़ी थाना गढ़वा जनपद डांग नेपाल, नेत्रमोनी व उसकी पत्नी अमृता निवासी सीतापुर जनपद डांग नेपाल, पुष्पा निवासी तुलसीपुर जनपद सल्यान नेपाल के अलावा चालक गोपाल सवार था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें