मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राना के बेटे आहद को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद अपने पिता तक मोबाइल फोन और सिम पहुंचाया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पूर्व विधायक शाहनवाज राना के बेटे आहद राना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को जब शाहनवाज राना जिला जेल में बंद थे, उस दौरान उनके बैरक से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया था।
इस मामले में जेलर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें यह आरोप था कि मोबाइल पहुंचाने में बाहरी मदद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मोबाइल आहद ने अपने पिता तक पहुंचाया था।
पूर्व विधायक शाहनवाज राना पहले से जीएसटी टीम पर हमला करने के आरोप में जेल भेजे गए थे। अब इस नए मामले में उनके बेटे की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ जारी है।