फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
बुढ़ाना में दो पक्षों में मारपीट में हुए घायल सीएचसी में भर्ती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लेनदेन के विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायल ग्रामीणों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती सराय निवासी शहजाद आदि का हिंडन नदी के पुल पार रहने वाले आबाद आदि के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में रविवार को सुबह करीब दस बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनो पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले। इस घटना में एक पक्ष के शहजाद, दिलशाद और मुजम्मिल पुत्र इस्लाम तथा सूफियान पुत्र नदीम घायल हो गए। दूसरे पक्ष के शाहबाज, आबाद, अरशद और अरबाज घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। गंभीर रूप से घायल दोनों पक्षों के सभी ग्रामीणों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पैैसों के लेनदेन को लेकर आपस में मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष के शहजाद ने 13 ग्रामीणों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें