जानसठ के एफसीआई गोदाम में गिरी गेहूं की ढांग।
- फोटो : KHATAULI
गेहूं की बोरियों की ढांग में दबे दो मजदूर
जानसठ। एफसीआई गोदाम पर बारिश से खाद्यान्न सामग्री को बचाने के लिए तिरपाल समय गेहूं की बोरियों की ढांग खिसक गई और बोरियों के नीचे दो मजदूर दब गए। चीख सुनकर अन्य मजदूरों ने दोनों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें एक मजदूर को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
रविवार को तेज बारिश होने के आसार को देखते हुए गोदाम के ठेकेदार मुर्रसलीम एफसीआई गोदाम पर गेहूं की बोरियों को मजदूरों से तिरपाल से ढकवा रहे थे। उसी दौरान गेहूं की बोरियों की ढांग अचानक गिर गई। गेहूं की बारियों के नीचे दो मजदूर दब गए। नीचे दबे मजदूरों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गोदाम पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने गेहूं की बोरियों को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। बोरियों के नीचे दबने से जानसठ निवासी समीम हैदर व ताजिम मेहंदी घायल हो गए थे। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। समीम हैदर के पैर में फैक्चर आया है, जबकि ताजिम मेहंदी की हालत ज्यादा खराब होने के कारण चिकित्सकाें की सलाह पर परिजनों ने मेरठ ले गए।