फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। गांव गालिबपुर में खेत से कुकड़ी तोड़ने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोलकर कई सदस्यों को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गालिबपुर में गाजूददीन के घेर के समीप ही फारूख ठेकेदार का खेत है। खेत में कुकड़ी लगी है। पीड़ित उमर मोहम्मद ने बताया कि ठेकेदार फारूख पक्ष आए दिन उन पर कुकड़ी तोड़ने का झूठा आरोप लगाता है। रविवार को भी उन पर कुकड़ी तोड़ने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज की। इसका विरोध करने पर फारूख कई लोगों के साथ उनके घेर में घुस आया और लाठी डंडों समेत धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। हमले में घायल नूर मोहम्मद, उमर मोहम्मद, आस मोहम्मद आदि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है। वहीं, दूसरी ओर कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भी गाजूददीन पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें