फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपी गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। फुगाना गांव के सतेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हत्या मारपीट की पुरानी रंजिश को लेकर की गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना का रहने वाला किसान सतेंद्र उर्फ पप्पू (42) शनिवार को देर शाम खेत पर घूमने गया था। खेत से वापस लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना गांव के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया था। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई नरेंद्र ने गांव के आशू पुत्र सोराज व दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई थी। इस घटना में पुलिस ने फुगाना गांव के ही नामजद आरोपी आशू उर्फ आशीष व सोराज को बुधवार देर रात गांव लोई नहर पुुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर फुगाना केपी सिंह ने बताया कि हत्या का कारण आरोपियों ने मारपीट की पुरानी रंजिश बताया है। हत्यारोपी आशीष व मृतक सतेंद्र के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आशू काफी दिन से उसकी हत्या की फिराक में था। इंस्पेक्टर फुगाना ने बताया कि इस हत्याकांड का एक आरोपी अभी फरार है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें