फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पतालों के विद्युत कनेक्शन काटे      

Wed, 09 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा सीएचसी सहित दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विद्युत निगम का पांच लाख रुपये से अधिक बिल बकाया है। दोनों ही स्थानों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे यहां मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भोपा सीएचसी पर वैसे तो पहले ही समस्याओं का बोल बाला है। अब दो दिनों से सीएचसी पर लाइट नहीं है। जिसके चलते रात्रि में मरीजों का उपचार करने में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यहां दिन में भी ओपीडी के समय लाइट नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भोपा सीएचसी पर तैनात डॉ. मृदुल ने बताया कि सीएचसी पर लगभग पांच लाख रुपये का बकाया बिजली बिल है, जिसके विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बिल जमा नहीं होने पर विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है, जिससे विद्युत समस्या से अन्य समस्याएं उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन


उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में भी विद्युत विभाग का बकाया जमा नहीं होने से कनेक्शन काट दिया गया है। डॉ. आरडी गौड़ का कहना है कि हमें बिल संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई और कनेक्शन काट दिया गया। ये तो सही है कि एक लाख रुपये से भी ऊपर का विद्युत बिल है। इस संबंध में अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। तिस्सा स्वास्थ्य केंद्र पर भी बिजली का बकाया बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें