मुजफ्फरनगर में युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला। सांकेतिक तस्वीर
मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित दो युवतियों के साथ कंपाउंडर ने रात में अश्लील हरकत की। एक युवती की मां ने यह देखकर आरोपी कंपाउंडर को फटकार लगाई। युवक की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बा शाहपुर निवासी एक महिला ने अपनी बुखार से पीड़ित बेटी को 26 अक्तूबर को उपचार के लिए नई मंडी में एक निजी डाॅक्टर के यहां भर्ती कराया था। वहां पर सिखेड़ा क्षेत्र निवासी एक अन्य युवती को भी भर्ती कर उपचार दिया जा रहा दिया था।