फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर के प्रधान के खिलाफ मुकदमे ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
रोनी हरजीपुर में तहसीलदार-प्रधान प्रकरण में पंचायत करते भाकियू नेता विकास शर्मा एवं ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। तालाब के पानी निकासी को लेकर हुई तकरार ने तूल पकड़ लिया है। रोनी हरजीपुर के प्रधान विनोद पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद किसान मजदूर संगठन उनके पक्ष में लामबंद हो गया। वहीं, देर शाम भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने दूसरे गुट की पंचायत तहसीलदार के पक्ष में की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया लेखपाल मनीष बालियान की तहीर प्रधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की भनक लगने पर किसान मजदूर संगठन के एवं प्रधान संगठन के लोग सक्रिय हो गए। किसान नेता ठा. पूरन सिंह ने कहा कि प्रधान चुना हुआ प्रतिनिधि है, तहसीलदार अधिकारी है। उन्हें गांव के चुने प्रतिनिधि की बात शालीनता से सुननी चाहिए। उन्होंने मुकदमा वापस नहीं होने पर तहसील सदर में बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया। सोशल मीड़िया पर इस खबर के चलने से खुफिया विभाग सक्रिय हो गया।
दूसरी ओर, इसी गांव के भाकियू नेता एवं जिपंस के पति विकास शर्मा के नेतृत्व में पूर्व प्रधान ठा. सुबोध के आवास पर एक पंचायत हुई। शनिवार को गांव में तहसीलदार के साथ हुई घटना पर खेद जताया गया। उन्होंने तहसीलदार से नोंकझोंक के मामले में आरोपी लोगों की निंदा की और गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विकास ने कहा हरिजन बस्ती में भरे गंदे पानी को त्योहार बाद निकलवाने का प्रबंध किया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर प्रयास किए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि गांव से जुड़े विकास के मुद्दों पर राजनीति से परहेज रखना चाहिए। ब्रजपाल राणा, कुलदीप सिंह, सुधीर कुमार, अनिल कुमार, मुकेश, इकबाल अली सुरेंद्र वाल्मीकि, हरिओम राणा, विनोद, ब्रह्मपाल, धर्मवीर, मोहित, मनोज कुमार और पप्पू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें