फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में युवक सहित दो की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी बनारसी (62) पुत्र नकली सिंह मंगलवार सुबह स्कूटी पर किसी काम से हाईवे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे वहलना चौक के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। बनारसी के बेटे विजयपाल सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर दी है। उधर, शहर के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी जावेद (30) अपने साथी मोहल्ला लद्दावाला निवासी आरिफ के साथ जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत में पेंट का काम करता था। मंगलवार शाम दोनों बाइक पर बड़ौत से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों हरसौली चौकी के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जावेद के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए घायल आरिफ को भी ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें