फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बारिश के चलते ठंड बढ़ी, शहर में कई स्थानों पर पानी भरा    

Sat, 28 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, कई बार तेज वर्षा हुई। शुक्रवार को सुबह के समय आए काले घने बादल के बाद जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के बाद अचानक मौसम खुल गया और सूरज ने लोगों को राहत दी। बारिश से शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।       
विज्ञापन


दो दिन से हो रही वर्षा से मौसम में भी अचानक ठंडक बढ़ी। आकाश में बादल छाए रहने और तेज ठंडी हवाएं चलने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिन कई बार वर्षा हुई। लगातार बारिश से जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को सुबह के समय आए घने काले बादल के बाद जमकर बारिश हुई। तेज वर्षा से लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। दिन में निकली तेज धूम से लोगों को राहत जरूर मिली। शाम के समय फिर से बादल छा गए। तेज हवाओं के चलते ठंड में लोगों को अधिक परेशानी हुई। बारिश से चुनाव प्रचार भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें