फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी के दो भाईयों ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
भोकरहेड़ी का खिलाड़ी सूर्यवीर सहरावत मुक्केबाजी में गोल्ड जीतने वाले का फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भोकरहेड़ी के दो भाइयों ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी निवासी दो सगे भाइयों हर्षप्रीत सहरावत व सूर्यवीर सहरावत ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों भाइयों की इस सफलता को लेकर परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

कस्बा भोहरहेड़ी निवासी सतीश सहरावत के हर्षप्रीत सहरावत व सूर्यवीर सहरावत पुत्र हैं। जिला बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में 34वीं राज्य सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 19 सितंबर से 22 सितंबर तक संपन्न हुई है। जिसमें जिला मुजफ्फरनगर से 81-91 किलो भार वर्ग में हर्षप्रीत सहरावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है एवं 91 किलो भार वर्ग में सूर्यवीर सहरावत ने स्वर्ण प्राप्त किया है। दोनों भाई 4 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक शिमला में आयोजित होने वाली सीनियर पुरुष नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ी हर्षप्रीत सहरावत अखिल कुमार बाक्सिंग एकेडमी (हिसार) में ऑल्मपियन व कॉमनवेल्थ गोल्ड मैडेलिस्ट हरियाणा पुलिस में डीएसपी अखिल कुमार बॉक्सर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। दूसरा भाई सूर्यवीर सहरावत खेलों इंडिया स्कीम के अंतर्गत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पूणे में आर्मी कोचों से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें