फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल, उपचार के दौरान एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरे का मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सलीम गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
थाना ककरौली के गांव मोरना निवासी सलीम (45) बृहस्पतिवार सुबह अपने छोटे भाई कलीम के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से बिजनौर कपड़ों की फेरी करने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही कासमपुर खोला के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सलीम की हालत गंभीर देखते हुए परिजन सलीम को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जांच की जा रही है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें