कस्बे के राम कृष्णापुरम निवासी उदयभान शर्मा का 12 दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार को मृतक की तेरहवीं थी। हरियाणा के सोनीपत में रह रहा मृतक का बड़ा भाई भारत भूषण (69) परिवार के साथ शोक सभा में शामिल होने के लिए जानसठ आया था।
रविवार को वह पानीपत-खटीमा हाइवे पर पैदल घूमने के लिए चले गए। गांव ढ़ांसरी गेट के सामने हॉस्पिटल के पास मीरापुर की ओर से तेजी से आ रही कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बड़े भाई की भी हादसे में मौत होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उदयभान शर्मा की तेरहवीं की रस्म पूरी की।