फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर दो भाइयों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कांवड़ मार्ग पर रविवार सुबह कोहरे में बाइक सवार दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी सत्येंद्र के बेटे आदेश उर्फ सत्य प्रकाश और अमरदास रविवार सुबह बाइक से कांवड़ मार्ग से देवबंद के गांव बनेड़ा निवासी अपनी मौसी के लिए लड़का देखने के लिए उत्तराखंड के गांव लिब्बारेहड़ी जा रहे थे। सुबह घना कोहरा था। जैसे ही वह गांव के निकट ही सिंचाई विभाग की कोठी से थोड़ा आगे पहुंचे, तो सामने से आ रही गन्ने की खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 21 वर्षीय आदेश उर्फ सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई 25 वर्षीय अमरदास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को भोपा सीएचसी पर ले गई। जहां चिकित्सकों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया और अमरदास को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
अमरदास को जिला चिकित्सालय में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि आदेश बाइक चला रहा था और अमरदास पीछे बैठा था। पुलिस ने खोई से भरे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक पहले ही भाग चुका था। सतेंद्र के चार बेटे गुरु वचन, अमरदास, जोनी, आदेश हैं। उनमें से आदेश व अमरदास की मौत हो गई। दोनों की मौत से गांव में शोक है। परिवार शोकाकुल है।
विज्ञापन

पिता सत्येंद्र, माता शरमा देवी, भाई गुरु वचन व जोनी सहित बाबा महावीर व दादी केशो देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, पुलिस ने दोनों भाईयों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शाम को पोस्टमार्टम से आने के बाद दोनों शवों का गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बेटा थोड़ा रुक जाना, कोहरा बहुत हैं
भोपा (मुजफ्फरनगर)। यदि मां की बात दोनों भाई मान लेते, तो शायद बुरा वक्त टल जाता। बताते हैं कि मां शरमा देवी ने दोनों को कोहरा ज्यादा होने का हवाला देते हुए कहा था कि बेटा कोहरा और ज्यादा हो, तो थोड़ा रुक जाना।
मगर बुरे वक्त के चलते दोनों ने मां की बात को अनसुना कर दिया। इतना ही नहीं, मां ने भोजन करने को कहा, तो दोनों भाई यह कह कर चल दिए कि जल्दी लौटकर आएंगे, तब भोजन करेंगे। इस बात का बखान बेटों की ममता में जमीन पर पड़ी तड़पती मां शरमा देवी बार बार कर रही थी।
एक साथ जली दो चिता, छलके लोगों की आंखों से आंसू
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों भाइयों के शव शाम के समय गांव में पहुंचे तो चारों और से रोने की आवाज आने लगी। शोक का माहौल बन गया। बाद में दोनों भाइयों के शवों का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। जैसे ही दो चिता एक साथ जली, तो वहां मौजूद हजारों आंखों से आंसू निकल पड़े। माहौल गमगीन बन गया। शोक के चलते बेलड़ा में अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
कांवड़ मार्ग पर खूब दौड़ते हैं ओवरलोड वाहन
भोपा। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर ओवरलोड वाहन खूब दौड़ते रहते हैं। कई बार ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए कांवड़ मार्ग पर अनेकों स्थानों पर हाईट गेज लगाए गए थे, जिन्हें अवैध रूप से चलने वाले वाहन मालिका और चालकों द्वारा प्रशासन की मिलीभगत से कई बार तोड़ कर नीचे गिराया जा चुका हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कांवड़ मार्ग, गंगनहर पटरी से ओवरलोड वाहनों को रोका जाना चाहिए।

अमर दास का फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आदेश का फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें