फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में हो रहा था गोवंश का कटान

Tue, 15 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्परनगर के मोरना के खेड़ी फिरोजाबाद के जंगल से गोमांस बरामद हुआ। दो आरोपी पकड़े गए, जबकि दो भागने में सफल रहे। परीक्षण में गोमांस साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया। इससे गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


ककरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत खेड़ी फिरोजाबाद गांव के जंगल में पुलिस को गोकशी की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को मौके पर मांस के साथ दबोचा। इस दौरान अन्य दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने बरामद करीब डेढ़ कुंतल मांस समेत अन्य उपकरण कब्जे में ले लिए।

पशु चिकित्सालय के डॉ. यशवंत सिंह से जांच कराई। डॉक्टर ने कहा बरामद मांस गौवंश का है। पुलिस ने कहा मौके पर पकड़े अय्यूब और गुलशम के खिलाफ गोकशी के आरोप में मुकदमा दर्ज करने चालान किया। फरार दोनों आरोपियों के नाम पता चल गए हैं। सीओ (भोपा) सूक्ष्म प्रकाश ने बताया आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। डॉक्टरी परीक्षण में गोमांस होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें