फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
सैदपुरा के जंगल से पुलिस गिरफ्त में घायल ईनामी बदमाश - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। पुलिस ने कुटेसरा-सैदपुरा मार्ग पर गोकशी करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उस पर गोकशी के मामले वांछित होने पर 15 हजार का ईनाम घोषित था। मौके से एक बछिया को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से गोकशी करने के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि सैदपुरा के जंगल में गोकशी की सूचना मिल रही थी। रविवार दोपहर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गोकशी करते हुए घेर लिया। दोनों आरोपियों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जो एक आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने घायल समेत दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़ा गया घायल वाजिद पुत्र सुलेमान और उसका साथी मुरसलीन उर्फ पम्मा पुत्र मुकीम निवासी निरधना के है। वाजिद पर गोकशी के मुकदमे में वांछित होने पर 15 हजार का ईनाम घोषित था। पुलिस दोनों के खिलाफ गोकशी और पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पर थाने में गोकशी और गैंगस्टर आदि के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें