फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में एटीएम में चोरी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कई दिन पहले एटीएम से चोरी कई लाख की रकम में से तीन लाख रुपये बरामद किए है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों से एटीएम काटने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

24 जनवरी की रात में जानसठ रोड पर टाटा इंडीकेस के एटीएम को काट कर 8 लाख 56 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। मैनेजर ने मामला मंडी कोतवाली में दर्ज कराया था। मंडी कोतवाली की एसओजी घटना का खुलासा करने में जुटी थी। टीम ने मध्य प्रदेश के जनपद पन्ना के थाना अमानगंज के गांव गोरा निवासी प्रशांत पाठक पुत्र रमेश चंद्र पाठक व उसके साथी महाराष्ट्र के जनपद उस्मानाबाद के गांव सरोला निवासी प्रशांत गौतम मोहरे पुुत्र गौत्तम मोहरे को गिरफ्तार कर उनके पास से एटीएम में चोरी करने के उपकरण व तीन लाख रुपये बरामद किए। दोनों ने बताया, कि उन्होंने खरखौदा में चोरी का प्रयास व बागपत के एटीएम में भी चोरी की थी। पुलिस ने बताया, आरोपियों से जानसठ रोड स्थित एटीएम से चोरी 2 लाख 80 हजार व बागपत की घटना के 20 हजार रुपये बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार, अब से पहले प्रशांत पाठक वर्ष 2020 में जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ के थाना मंदिर हसौद में एटीएम काटने के मामले में जेल जा चुका है। मेरठ, बागपत के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में एटीएम काटकर पैसा चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। उनके अपराधों के बारे में जानकारी की जा रही है।
पुलिस के लिए चुनौती
बताया गया कि जानसठ रोड से एटीएम से 8 लाख 56 हजार रुपये चोरी किए गए थे। इनमें से तीन लाख रुपये ही बरामद हुए है। बाकी की रकम बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती है। क्योंकि घटना में दोनों आरोपी शामिल थेे। उन्हें सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी की रकम बरामद करना अब चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें