फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
चरथावल पुलिस की गिरफ्त में दो वाहन चोर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को चोरी की चार बाइक बरामद करने में सफलता पाई है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद बाइकों में दो कसौली और एक तितावी के जसोई से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और छुरी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सदर कुलदीप कुमार ने थाने में प्रेेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना पुलिस चरथावल ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कुटेसरा चौकी प्रभारी ने दो बाइकों पर तीन संदिग्ध युवकों को देखा। मौके से एक युवक बाइक से उतरकर फरार हो गया। दरोगा ने मौके से दोनों बाइकों के कागजातों की गहनता से जांच पड़ताल की गई, लेकिन दोनों के कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की बताई। पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र रणधीर एवं गोपी उर्फ गौतम पुत्र अशोक निवासी धोलरा थाना तितावी बताया। मौके से फरार साथी भी उन्हीें के गांव का है। सीओ ने बताया कि बरामद दोनों बाइक चोरी की मिली। कसौली गांव से तीन दिन पहले जुबेर और नरीज की बाइक गांव से चुरा ली गई थी। जिसकी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। जबकि पूछताछ के बाद उन्होंने दो बाइक संबंधित ठिकानों से बरामद कराई। जिनमें से एक जसोई थाना तितावी से चोरी की बताई गई है। दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन स्पलेंडर बाइक, एक बजाज डिस्कवर, एक तमंचा, एक अवैध छुरी और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें