फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क व सेनिटाइजर की काला बाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
पुरकाजी में कैरोना वायरस को लेकर कैमिस्टों की बैठक में बोलते औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मास्क व सेनिटाइजर की काला बाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे के भगवती भवन में मंगलवार को कस्बे व क्षेत्र के केमिस्टों की बैठक में औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने कोरोना वायरस को लेकर मास्क व सेनिटाइजर का स्टॉक जमा करने व काला बाजारी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर शासन बेहद गंभीर व सख्त है। इसलिए कोई भी केमिस्ट मास्क व सेनिटाइजर की काला बाजारी व स्टॉक करने का प्रयास ना करें। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को मास्क व सेनिटाइजर की जरूरत नहीं है। इनकी जरूरत सिर्फ उन मरीजों को है, जिनमें कोई संक्रमण है या जो व्यक्ति मरीज के देखभाल कर रहा है। इसलिए आप यह दोनों चीजें डाक्टर के पर्चे पर ही दें और जरूरत से ज्यादा किसी को ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर मेडिकल स्टोर स्वामियों को मास्क व सेनिटाइजर की खरीद व बिक्री का ब्यौरा रखने और ग्राहक का नाम पता अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें