फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के व्यापारी को धमकाने में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के व्यापारी को धमकाने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने दो मामलों में फरार चल रहे न्यामू गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को गांव के रास्ते पर दूसरे पक्ष पर हमला करने में वांछित आरोपी गुलजार पुत्र नानू और महताब पुत्र इकबाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक पखवाड़े पहले गांव में दो पक्षों में हुए संघर्ष और जानलेवा हमला करने के आरोप में दोनों नामजद थे।
विज्ञापन

वहीं गांव के पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी द्वारा कुरुक्षेत्र के सब्जी कारोबारी मनीष शर्मा से 3.80 लाख मांगने और कार हड़प ली थी। मामले में दो महीने पहले पीड़ित द्वारा गांव न्यामू आए और कार रुपये मांगने पर पूर्व प्रधान समेत उसके पुत्र सहित पांच लोगों ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी। व्यापारी को आतंकित करने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। मुख्य आरोपी लियाकत त्यागी को पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार कर जेेल भेज दिया था। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। उधर, पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा लिखने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें