फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटठी में कच्ची शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मोरना। गंगा खादर क्षेत्र में भट्ठी चलाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लहन, कच्ची शराब व भट्ठी के उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना भोपा क्षेत्र के शुकतीर्थ गंगा खादर में कच्ची शराब की भट्ठी चलाने की सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र में सोमवार दोपहर के समय छापा मारकर भट्ठी चलाकर कच्ची शराब बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम राजपाल व रतन निवासी शुकतीर्थ के रूप में बताए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फरार साथी का नाम धूम सिंह बताया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब सहित पतीला, पाइप, ट्रक व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने हजारों लीटर लेहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें