ड्रीमलैंड स्कूल में पिंक-डे में गुलाबी वेशभूषा में सजे बच्चे
- फोटो : DEVBAND
राबिया, हानिया और हानी को मिस पिंक चुना
देवबंद (सहारनपुर)। ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल में सोमवार को पिंक -डे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को गुलाबी रंग का पहचान कराई। वहीं, बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कक्षा प्ले से यूकेजी तक के बच्चे गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर और गुलाबी रंग के ही खिलौने आदि लेकर स्कूल पहुंचे। जहां पर खेल-खेल में बच्चों को गुलाबी रंग की पहचान कराई । इस दौरान राबिया, हानिया और हानी को मिस पिंक चुना गया। वहीं, कक्षा 1 से 10 वीं तक के बच्चों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। संस्था के चेयरमैन अनवर पाशा ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बेहद आवश्यक हैं। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण की स्थिति से निपटने के लिए हम सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को रोपित पौधों की देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नुजहत पाशा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है। इस मौके पर कैफ अंसारी, जैनब मलिक, जेबा, असमा, हीना, जीनत, रूबी आदि रहे।