फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया

विज्ञापन
तितावी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद दुल्हा-दुल्हन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बीस जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। विकास खंड बघरा के परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीस युवकों और युवतियों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मिंत्रा देवी, बीडीओ सतीश गौतम ने किया। एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह ने बताया कि यहां पर 20 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। पंडित प्रमोद के द्वारा गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। जबकि पांच मुस्लिम जोड़ों के मौलवी साजिद तावली ने निकाह संपन्न कराए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ब्लॉक प्रमुख सहित अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक वर्ष बाद ब्लॉक बघरा में एडीओ समाज कल्याण प्रदीप चंदेल की देखरेख में पहला सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी शबी हैदर जैदी ने किया। बघरा विकास खंड के राजीव के चौधरी, नवीन, राजकुमार, सिद्धार्थ देशपाल अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें