फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरी में इंडियन बैंक को लूटने की कोशिश

Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा काटी गई बैंक की दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुरी के इंडियन बैंक को बदमाशों ने सोमवार की रात को लूटने का प्रयास किया। बैंक के अंदर घुसने के लिए बदमाशों ने दीवार में कुंबल की। इस दौरान आश्रम के सेवादार के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने कालेज के कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बैंक में सबकुछ सुरक्षित पाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रतनपुरी के निजानंद आश्रम परिसर में स्थित ब्रह्म मुनि जगदीश चंद्र महिला महाविद्यालय के प्रांगण में इंडियन बैंक की शाखा है। इंडियन बैंक के भवन और महिला महाविद्यालय के कमरे की दीवार आपस में मिली है। सोमवार रात को बदमाशों ने बैंक को लूटने के लिए सबसे पहले महाविद्यालय के कमरे के दरवाजे में लगे कुंडे को उखाड़ा। इसके बाद कमरे में दाखिल होकर बदमाशों ने बैंक की दीवार से ईंटें निकालनी प्रारंभ की।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे निजानंद आश्रम के सेवादार ओमप्रकाश को वहां से कुछ आवाज सुनाई दी तो उसने शोर मचा दिया, जिससे बदमाश भयभीत होकर वहां से भाग निकले। सेवादार ओमप्रकाश ने इसकी सूचना आश्रम के कर्मचारी विनोद कुमार को दी, जिसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर काफी देर तक जांच पड़ताल की। बदमाश बैंक की दीवार की कुछ ईंटें ही निकाल पाए थे।
विज्ञापन


इसलिए सभी कुछ सुरक्षित पाया गया। पुलिस ने काफी देर तक आश्रम के बाग और आसपास के जंगल में बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आश्रम के कर्मचारियों की उपस्थिति में दीवार से निकली ईंटों को यथास्थान पर लगवाया।

बता दें कि पिछले सोमवार की रात को इंडियन बैंक के बराबर के श्री प्राणनाथ इंटर कालेज परिसर में स्थित डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक को लूटने के लिए बदमाशों ने रोशनदान को उखाड़ कर बैंक के अंदर कैश अलमारी में तोड़फोड़ कर कैश लूटने का प्रयास किया था। सोमवार रात को बदमाशों ने फिर से दूसरे बैंक को अपना निशाना बनाया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने कहा कि बैंकों के आसपास रात में पुलिस गश्त को और अधिक बढ़ाया जाएगा। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें