फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, अफसरों में अफरातफरी

Fri, 22 Dec 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में महिला से वार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धोखाधड़ी से आहत महिला ने अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। इससे अफसरों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने महिला को समझाकर केरोसिन की कैन छीनी। पुलिस ने मामले में जल्द ही कार्रवाई का भरोसा देकर उसे घर भेजा। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी शहजादी पत्नी तंजीम रोशन अपने बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। उसने पहले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि उसके देवर वसीम रोशन अपने साथी आरिफ कुरैशी और पीएनबी शाखा प्रबंधक के साथ मिलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

मामले में थाना सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है, मगर पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है। इससे आहत हो कर उसने कलक्ट्रेट में अपने परिवार के साथ आत्मदाह की कोशिश की। आरोप है कि आरोपियों के दबाव में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ ही थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी वसीम अपने साथियों के संग उसे धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


उधर, सिविल लाइन थानाध्यक्ष डीके त्यागी ने बताया कि यह मामला पारिवारिक बंटवारे का है। एसएचओ ने महिला के पास से मिट्टी के तेल की कैन बरामद की। प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

उधर, दूसरे पक्ष वसीम रोशन ने भी अधिकारियों को शिकायत देकर बताया कि महिला शहजादी तंजीम रोशन की फर्जी पत्नी होने का नाटक कर रही है। वादी पर गलत रूप से दबाव बना रही है। तंजीम की पत्नी का नाम रजिया है। शहजादी नामक महिला फैसले के लिए अवैध रूप से रुपयों की मांग कर रही है। पुलिस मामले की सही जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें