मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों में पेराई शुरू होते ही शहर से लेकर देहात तक गन्ने से लदे ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहन हादसों को न्योता देने लगे हैं। चीनी मिलों में प्रतिबंध के बावजूद ट्रॉलों में गन्नों की ढुलाई की जा रही है।
देहात की सड़कों के अलावा यह वाहन जिले के हाईवे से भी गुजर रहे हैं। लेकिन पुलिस ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। एक तरफ यातायात माह मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ नियमों का उल्लंघन जारी है। गन्ना लदे ट्रॉले की वजह से शाहपुर में हादसा हुआ और दो युवाओं की जान चली गई। लेकिन पुलिस की ओर से ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए प्रयास नजर नहीं आए।