फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणखंडी रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
रणखंडी रेलवे फाटक से गुजरती ट्रेन व समीप ही खड़ा ट्रक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। रणखंडी रेलवे फाटक पर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। एक ट्रक रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक गेट बंद होने लगा और सामने से ट्रेन भी आ गई। चालक इतना घबरा गया कि वह ट्रक से कूद कर भाग गया। गनीमत रही कि जिस ट्रैक से ट्रेन जा रही थी, उस तक ट्रक नहीं पहुंचा। जिससे ट्रेन निकल गई। यदि ट्रक ट्रैक पर पहुंच जाता तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

मामला रणखंडी मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक का है। सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर फाटक खुलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ व वाहन वहां से गुजर रहे थे। अचानक कुछ मिनट बाद ही फाटक फिर से बंद होने लगा। इस दौरान एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन चालक रेलवे फाटक के बीच में रह गए। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से ट्रेन भी आ गई। इससे वहां खड़ा ट्रक का चालक घबरा गया और कूदकर भाग गया। हालांकि काफी फासला होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फाटक पर मौजूद गेट कीपर का कहना है कि उसने ट्रेन जाने के बाद 9.55 पर गेट खोला था। तीन मिनट बाद 9.58 पर गाड़ी आने की सूचना आ गई। इस दौरान फाटक पर काफी ट्रैफिक आ चुका था। आनन फानन में गेट को बंद किया गया। ट्रक को रुकने का इशारा भी किया गया, लेकिन वह भीतर आ चुका था और दोनों तरफ के गेट बंद हो चुके थे। बताया गया है कि रेलवे विभाग ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि गेटमैन ने भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी है, मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें