फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रक ने बुग्गी में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। सुबह भैंसा-बुग्गी लेकर खेत में जा रही महिला मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से कुचलने पर महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में भैंसा भी मर गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी सखावतपुर की रहने वाली विमला (68) पत्नी विजयपाल बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे घर से भैंसा-बुग्गी लेकर खेत में जा रही थी। उसका बेटा गौतम बुग्गी के पीछे-पीछे पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार करते समय भैंसा-बुग्गी में तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बुग्गी पर सवार महिला विमला सड़क पर गिर गई और ट्रक से कुचल कर उसकी मौके पर मौत हो गई। बुग्गी टूट कर बिखर गई। कुछ समय बाद घायल भैंसे की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया।
घटना की तहरीर मृतका के बेटे गौतम ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

n पति के बीमार रहने पर खेती संभालती थी महिला : बुढ़ाना। विमला अपने पति विजयपाल, बेटे गौतम व परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई। विमला का बड़ा बेटा गौतम, छोटी बेटी कविता है। दोनों की शादी हो चुकी है। विमला के पति विजयपाल करीब 20 बीघा जमीन में खेती करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें