रोहाना कलां। गांव रोहाना कलां में दिल का दौरा पड़ने से महिला सहित दो की मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है।
ग्रामीण प्रमोद त्यागी (64) बुधवार रात घेर में सो रहा था। रात के समय हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। सुबह के समय परिजनों ने घेर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। परिजनों ने दीवार कूदकर अंदर जाकर देखा तो वह मृत मिला। डाक्टर को बुलाया गया तो मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। बृहस्पतिवार को महिला नीलम त्यागी (55) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। गांव में दो मौत एक साथ होने से सन्नाटा छा गया है।