फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिंडन नदी में गिरा ट्रक, चालक व हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब चार बजे अनियंत्रित होकर मिट्टी से लदा ट्रक हिंडन नदी में गिर गया। हादसे में मुरादाबाद निवासी चालक छोटे लाल (45) व परिचालक सुनील (30) की मौत हो गई। ट्रक का मालिक व मिट्टी ठेकेदार घायल हो गया। पुलिस ने मशक्कत कर मृतकों के शव व दोनों घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना ठाकुरद्वारा,जाटव चुंगी निवासी छोटेलाल (45) पंजाब के लुधियाना से ट्रक में बर्तनों की मिट्टी लेकर मुरादाबाद जा रहा था। उसके साथ मुरादाबाद के ही थाना नागफनी, झाड़ियों के मैदान, नवाबपुरा का रहने वाला परिचालक सुनील (30), ट्रक मालिक जावेद (40) तथा मिट्टी व्यापारी अजय (25) भी ट्रक में बैठे थे।

बुधवार बुधवार सुबह करीब चार बजे बुढ़ाना हिंडन नदी पुल पर अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने ही सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह पुलिस व हाईड्रा लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू कर जावेद व अजय को बाहर निकाल लिया। लेकिन पानी में डूबने से ट्रक चालक व परिचालक की मौत हो गई। एक घटे की मशक्कत कर दोनों शव बाहर निकाले गए। घायल जावेद व अजय को सीएचसी पर भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी है। सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में अभी पुलिस को लिखित में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें