फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवती ने पिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Sat, 14 Jun 2025 05:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में प्रेमी के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में प्रेमी के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ में उपचार दिलाया गया। आरोप है कि परिजन युवती के साथ अस्पताल में थे, तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके घर पर पहुंच कर युवती के चाचा से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


सरवट क्षेत्र निवासी एक युवती का युवक कैफ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले उनमें मनमुटाव हो गया था। इसके बाद भी आरोपी युवती पर मिलने का दबाव बना रहा था, जबकि युवती उससे बात नहीं करना चाहती थी।
 
विज्ञापन

इस बारे में साकेत पुलिस चौकी में शिकायत की गई थी। तब पंचायत में आरोपी पक्ष के लोग माफी मांग कर चले गए थे, लेकिन युवक नहीं माना। इससे परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए।

आरोप है कि परिजन अस्पताल में थे। घर पर पीड़िता का चाचा शाहजेब अकेला था। आरोपियों ने घर पहुंच कर उसके साथ मारपीट की। यह पता चलने पर परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी को कुछ भी हुआ तो उसका जिम्मेदार कैफ होगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी, उसके पिता आबाद, परिवार की महिला नाजमा, उजमा, नेहा व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक व उसके पिता को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें