छिमाऊ में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की महिलाओं को सम्मनित मिला सम्मान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर, चरथावल। छिमाऊ गांव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के तत्वावधान में शहीद परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार रात्रि को समारोह का संचालन जिला शारीरिक प्रमुख उदय पुंडीर ने किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों में देश की रक्षा करते हुए शहीद एवं मुल्क को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की विधवाओं और अन्य सदस्यों को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। एक शाम शहीदों के नाम कार्यकम में कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पुलवामा में उधमपुर रेल लाइन पर कार्यरत दूधली के शहीद हुए दो भाइयों इंजीनियर सुधीर और संदीप के पिता रामपाल सिंह को सम्मान दिया। जयपाल फ़ौजी व गांव के अन्य सेवानिवृत्त फौजियों व स्वंतत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। सोहनवीर सिंह जिला मंत्री विहिप, उदय सिंह, मनोज कुमार, सचिन सिंह, मोहित बजरंगी, गौरव कुमार, मुकेश सिंघल, पंकज, सुखवीर सिंह गोस्वामी, दर्शन, नरेश कुमार, आनंद और चरथावल प्रखंड सत्संग प्रमुख मोहित, प्रखंड सह संयोजक बजरंगदल विशु्, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।