फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस सहित सभी सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में शपथ लेते एनसीसी कैडटस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीडीएस सहित सभी सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीएस बिपिन सिंह रावत, उनकी पत्नी और हादसे में मृतक सभी सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स में सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की गई। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने हादसे पर दुख जताया। कॉलेज के सभी एनसीसी कैडेट श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।
सनातन धर्म कॉलेज में शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने सीडीएस सहित सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ सुधीर पुंडीर ने कहा कि देश ने एक बहादुर सैन्य अफसर खो दिया है। डॉ एसएन सिंह, कैडेट शिवजीत सिंह, मानसी ने भी विचार रखे। दो मिनट का मौत रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना मंच ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। सतीश शर्मा, उमादत्त शर्मा, कल्लू पंडित, विकास शर्मा, मनमीत, अरुण शर्मा, राजकुमार शर्मा, जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें