फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीद आसाराम त्यागी को श्रद्घांजलि दी

विज्ञापन
शहर में शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करती पालिका चेयरपर्सन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अमर शहीद आसाराम त्यागी को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1965 में हुई जंग के पुरोधा देश के अमर शहीद महावीर चक्र विजेता आसाराम त्यागी के 79 वें जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। लोगों ने उनके बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

त्यागी समाज के अतिरिक्त चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने के निकट उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। त्यागी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने मेजर आसाराम त्यागी अमर रहे ,भारत माता की जय के नारे लगाए। रिटायर्ड ऑफिसर ब्रह्मप्रकाश त्यागी ने मेजर आसाराम त्यागी की जीवनी पढ़ी और कविता पाठ भी किया। त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष अशोक त्यागी, दिनेश कुमार त्यागी, आदेश त्यागी ठेकेदार, प्रमोद त्यागी, दुष्यंत त्यागी बहेड़ी, कैप्टन उमेश त्यागी, मुनेश त्यागी एडवोकेट, कैप्टन अभिमन्यु त्यागी, दर्शनलाल त्यागी, मास्टर तेलूराम त्यागी, डीके त्यागी, बृजेश त्यागी भट्ठे वाले, प्रदीप त्यागी ठेकेदार, सुरेंद्र त्यागी, लक्ष्मण सिंह, कपिल कुमार, चमन लाल ढींगान, संजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक पूरण चंद पाल, दुष्यंत कुमार, अशोक ढींगरा, प्रियेश कुमार, रजत अग्रवाल, प्रवीण कुमार, गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें