फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद संजय चौहान को याद किया

Sun, 04 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के पूर्व सांसद स्व. संजय चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संजय चौहान हर वर्ग के नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
विज्ञापन


प्रथम पुण्यतिथि पर सुबह संजय चौहान के पैतृक निवास पर हवन-पूजन के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ महावीर सिंह ने यज्ञ हवन संपन्न कराया। इस दौरान संजय चौहान के कार्यों को याद किया गया। विभिन्न मुद्दों पर लोकसभा में सवाल करते हुए संजय चौहान को एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया।

पूर्व सांसद के बेटे एवं पश्चिमी यूपी युवा रालोद के अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य मुश्ताक चौधरी, उद्योगपति सुभाष चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अनिल नागर, सपा नेता गौरव स्वरूप, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,
विज्ञापन


अधिवक्ता राजकुमार कौशिक, तेगबहादुर सैनी, कांग्रेस नेता डॉ सतपाल, अशरफ अली खान,  भाजपा नेता संजय अग्रवाल, प्रवीण मालिक, मुन्ना ककराला, जगपाल सिंह, रेवती नंदन, अनिल लोहिया,

पूर्व विधायक परमजीत मलिक, असद जमा, कुंवरपाल फौजी, सुधीर भारतीय, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, चरण सिंह टिकैत, पंकज राठी, मनु मालिक, हरिओम भाटी, पप्पन राना, प्रीतम प्रमुख, अमित पीनना, हिमांशु तोमर, विदित मालिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें