फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सितंबर को होगी चौधरी अजित सिंह की श्रद्घांजलि सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 को छपरौली में होगी चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि 12 सितंबर को छपरौली में चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जयंत चौधरी को पगड़ी बांधी जाएगी।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में यशवीर सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का निधन कोरोना संक्रमण के दौरान होने के कारण प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। जयंत चौधरी ने भी प्रोटोकॉल का पालन किया और सभी से निवेदन किया कि सभी अपने घर पर रह कर ही श्रद्धांजलि अर्पित करें। चौधरी साहब के प्रत्येक अनुयायी की उनके अंतिम दर्शन न हो पाने की टीस मन में है। अपनी श्रद्धांजलि चौधरी अजित सिंह को अर्पित करने के लिए ही इस सभा का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मबीर बालियान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, सुधीर भारतीय, रंजनवीर सिंह, युवा अध्यक्ष विदित मालिक, नदीम चौधरी, गुलसेज सिद्दीकी, गौरव बालियान, अंकित बालियां, जगपाल नेताजी, ब्रजबीर सिंह, विकास बालियान, राजपाल मास्टर, ओमकार बालियान, माधोराम शास्त्री, धर्मेंद्र राठी, देवेंद्र मलिक, विकास कादियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें