फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पीएम शहरी आवास योजना में शुरू हुआ टंकी का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्मित 224 आवास में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराई जा रही है, जिसके लिए 87 लाख रुपये बजट तय किया गया है। कॉलोनी में ट्यूबवेल की स्थापना कर ओवरहैड टैंक का निर्माण भी पूरा कर दिया गया है। आवास में पेयजल आपूर्ति की लाइन बिछवाई जाएगी। टंकी का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पांच वर्ष पूर्व भोपा रोड बाईपास क्रॉसिंग पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का शिलान्यास तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान ने किया था। शुरुआत में 444 आवास का खाका खींचा गया था लेकिन बाद में 224 आवास का निर्माण पूर्ण कराकर बाह्य सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। हालांकि पात्रों को आवास का आवंटन हो चुका है लेकिन पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था सुचारू न होने के कारण आवास के कब्जे नहीं दिए गए।

जांच में शुद्ध पाया गया ट्यूबवेल का पानी
एमडीए एक्सईएन विनीत अग्रवाल का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में सड़क, बिजली आदि की व्यवस्था करा दी गई है। मौके पर पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक और ट्यूबवेल की स्थापना कराई गई है। लैब में ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता चैक कराई गई। नमूनों की जांच के बाद पानी की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। बताया कि अब निकासी के लिए भोपा रोड पर नाले का निर्माण शेष रह गया है। दिसंबर माह के अंत तक नाला निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा, जिसके बाद पात्रों को आवास का कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें