खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण किया जाना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 41 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को डीएम ने ध्यानपूर्वक सुना। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर पहुंच कर निष्पक्ष जांच कर किया जाना चाहिए। महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। एसएसपी संजय वर्मा ने साइबर अपराधा और साइबर ठगी के संबंध में जागरूक करते हुए बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया समेत समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।