फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के खातों में 40 दिन बाद लेनदेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के 40 दिन बाद पंचायत के खातों का लेन देन बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। तकनीकी खामियों की वजह से लखनऊ से पूरे प्रदेश में डोंगल नहीं चल पा रहा था। इस वजह से ग्राम पंचायतों में खातों से निकासी नहीं होने से अनेक निर्माण कार्यों का भुगतान अटका था।
विज्ञापन

25 दिसंबर को पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत के खातों से प्रधानों द्वारा लेन देन का अधिकार खत्म हो गया था। इसी के साथ बैंकों में पंचायत निधि के खातों पर रोक लग गई थी। शासन के निर्देशों के बाद सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को पंचायत निधि के खातों के संचालन का अधिकार दिया गया था। चरथावल ब्लॉक के 59 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के अलावा अन्य तमाम योजनाओं का अधिकारी एडीओ को सुपुर्द कर दिया गया। संबंधित एडीओ राजेंद्र कुमार ने बैंकों में हस्ताक्षर प्रमाणीकरण के बीडीओ से संस्तुति कराने के बाद दो बार पत्र जिला मुख्यालय भेजा। बताया गया कि पूरे प्रदेश में तकनीकी दिक्कतों की वजह से डोंगल एक्टीवेट नहीं हो पाने से लेन देन नहीं हो पा रहा था। एडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को लखनऊ से डोंगल चालू हो गया। इसके बाद सामुदायिक शौचालयों के अलावा अन्य निर्माण कार्यों के भुगतान करना संभव होगा। कमोबेश पूरे जिले में डोंगल का संचालन एक-दो दिन में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें