फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें हाउसफुल, बसों में पड़े सीटों के लाले, रेलवे और रोडवेज स्टैंड पर रहेगी कड़ी निगरानी 

Sat, 05 Aug 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
TRAIN
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए भीड़ बढ़ गई है। सबसे अधिक मारामारी मुंबई, देहरादून रूट पर है। इन रास्तों की ट्रेनों के रिजर्वेशन अधिक हैं। वहीं, ट्रेनों के साथ रोडवेज में भी रक्षाबंधन त्योहार पर भीड़ बढ़ेगी। स्थानीय सवारियां अधिक होंगी। जिसके चलते डिपो पर रूट चार्ट के हिसाब से बसों को लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से अप और डाउन में दर्जनों गाड़ियां गुजरती हैं। जिनमें कई लंबी दूरी की ट्रेन हैं। इनमें अहमदाबाद मेल, जम्मूतवी, गोल्डन टेंपल मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस के साथ हरिद्वार-बलसाड़ आदि ट्रेनों में सामान्य और रिजर्वेशन के जरिये यात्री सफर करते हैं। सात अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन त्योहार पर जिले और आसपास में कार्य कर रहे दूसरे राज्यों, जनपदों के लोगों ने रिजर्वेशन शुरू करा दिया है। 

इसी प्रकार अप में भी यहां से टिकट बुक कराकर रिश्तेदार, परिचित मोबाइल व्हाट्सएप के जरिये नंबर भेज रहे हैं। रक्षा बंधन से करीब 10 अगस्त तक ट्रेनों में रिवर्जेशन को लेकर मारामारी मची है। उधर, लोकल स्तर पर रक्षाबंधन पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को कवर करने के लिए रोडवेज महकमा भी सक्रिय हो गया है। ट्रेनों के साथ बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक बढ़ेगी। साइबर कैफे के संचालक मोहित जैन ने बताया कि रिजर्वेशन की संख्या शुक्रवार से बढ़ रही है। मुंबई, बिहार के साथ देहरादून, कानपुर, बनारस के अधिक रिजर्वेशन आ रहे हैं। अधिकांश बुकिंग पांच अगस्त की सुबह और शाम की है।  
विज्ञापन


अधिकारियों को चौकन्ने रहने के निर्देश 
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर उच्चाधिकारियों ने रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को चौकन्ने रहने के निर्देश दिए हैं। रक्षा बंधन को लेकर चेकिंग करने, संदिग्धों पर नजर रखने निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ को लेकर स्टेशन, कोच और पटरियों की चेकिंग शुरू करा दी गई है। रात्रि के समय में गुजरने वाली सभी ट्रेनों में कोर्स के साथ जांच की जा रही है।  

रेलवे में फ्री सफर की मांग 
मुजफ्फरनगर। प्रगति सेवा समिति के सेवक सोमनाथ भाटिया ने रोडवेज बसों में रक्षा बंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा देने का स्वागत किया है। वहीं, सोमनाथ भाटिया ने रेलवे विभाग से भी रक्षा बंधन पर बहनों को ट्रेनों में फ्री यात्रा कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बसों में भी दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं की आंशका भी कम रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें