फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संचारी रोगों से निपटने को आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया एवं डेंगू रोगों के संचरण को रोकने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए वृहद स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाएगा। नियमित टीकाकरण वाले दिवसों बुधवार व शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त रखा गया है। राज्य स्तर से प्राप्त प्रशिक्षण सामग्री का उपयोग करते हुए समस्त मलेरिया निरीक्षक अपने-अपने आवंटित ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में बुखार के रोगियों की रैपिड किट से जांच करेंगी। जांच के साथ-साथ उन्हें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी बुखार इत्यादि रोगों से बचाव के विषय में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करेगी। मानसून के दिनों में मच्छरों का घनत्व बढ़ जाता है, जिससे वेक्टर जनित रोगों के प्रसार की संभावना में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें