फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेक्षकों को प्रशिक्षण, 13 मतदान केंद्र, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को विकास भवन से सुबह 10 बजे रवाना की जाएंगी। डीएम उमेश मिश्रा ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी कराएं। उधर, डीएम ने आदेश जारी किए कि मतदान के दिन आबकारी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

शिक्षक और स्नातक सीट के मतदान के लिए चुनाव के लिए जिले में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में सूक्ष्म प्रेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निभाना चाहिए।
मतदान केंद्र पहुंचने के बाद प्रेक्षक को मतदान की तैयारी का आकलन करना चाहिए। मतदान दिवस के दौरान उन्हें पूर्व मुद्रित प्रपत्र पर महत्वपूर्ण बिंदुओं को नियमित रूप से नोट करना होगा। यह स्पष्ट किया गया कि सूक्ष्म प्रेक्षक पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के रूप में कार्य नहीं करेगा। उनका कार्य केवल यह देखना है कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रीति से चल रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीएम प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने सूक्ष्म प्रेक्षकों को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। एसडीएम कलेक्ट्रेट कृष्णकांत उपस्थित रहे।

किस सीट के लिए कितने मतदाता
मुजफ्फरनगर जनपद में स्नातक के चुनाव में 13 केंद्र और 42 मतदेय स्थल , जबकि शिक्षक चुनाव में 13 केंद्र और 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। स्नातक के चुनाव कें कुल मतदाता 13741, जबकि शिक्षक के चुनाव में कुल मतदाता 3225 है।

स्नातक सीट पर यह ठोंक रहे ताल
स्नातक सीट पर कुल आठ प्रत्याशी है। इनमें भाजपा के दिनेश गोयल, समा के प्रमेंद्र सिंह भाटी के अलावा निर्दलीय मुजफ्फरनगर के डॉ. अमित कुमार जैन, शाकुंतलम के राहुल कुशवाहा, बागपत के दुष्यंत त्यागी, मेरठ के विक्रांत वशिष्ठ और सहारनपुर के विजय कुमार त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं।

शिक्षक सीट पर इनकी दावेदारी
शिक्षक सीट पर सपा के हापुड़ निवासी डॉ. नितिन तोमर, भाजपा के दादरी निवासी श्रीचंद शर्मा, निर्दलीय, डॉ. कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, सहारनपुर के पंकज शर्मा, मुजफ्फरनगर के बाकर हुसैन एवं हरकेश सिंह, बागपत के सुशील चौधरी, सहारनपुर के डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, स्वराज पाल दुहूण चुनाव लड़ रहे हैं।

यह बनाए गए हैं मतदान केंद्र
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष नंबर 1 एवं 2, वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, विकास खंड चरथावल, बघरा, पुरकाजी, बुढ़ाना, शाहपुर, खतौली, जानसठ, मोरना, पालिका खतौली, नगर पंचायत मीरापुर को मतदान केंद्र बनाया है। इन्हीं केंद्रों पर मतदेय स्थल बनाकर वोटों का विभाजन किया गया है।

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, पूरी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें