फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रेलवे ट्रैक पर आई भैंस, चालक को रोकनी पड़ी ट्रेन, रेल यातायात हुआ बाधित

Thu, 10 Nov 2022 08:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर समाचार : रेलवे ट्रैक पर भैंस आ गई, जिस कारण चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। इससे रेल यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर शहर के नजदीक भैंस ने रेल यातायात बाधित कर दिया। ट्रैक पर खड़ी भैंस देखकर चालक ने ट्रेन को रोक लिया। भैंस ट्रैक से हटी तो इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में गुरुवार दोपहर के समय लगभग डेढ़ बजे बांद्रा से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन कुछ ही दूर चली थी कि पुल से कुछ कदम आगे ट्रेन के सामने ट्रैक पर भैंस आ गई। यह देखकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया।
 

यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ देर तक भैस खड़ी रही और ट्रेन ट्रैक पर ही रुकी रही। जब भैंस ट्रैक से हटी तो ट्रेन को चलाया गया। कुछ मिनट के लिए यहां पर ट्रेन रुकी थी। जीआरपी थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि भैंस सामने आने के कारण ट्रेन रुकी थी, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें