फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत का फैसला: मुजफ्फरनगर में दुष्कर्मी पुजारी को आजीवन कारावास, 20 हजार का जुर्माना

Thu, 10 Nov 2022 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

दुष्कर्म के मामले में अदालत का फैसला आया है। अदालत ने दुष्कर्मी पुजारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 20 हजार का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने मंदिर के पुजारी को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-दो (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी छोटे लाल ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी किरण पाल कश्यप ने बताया कि नौ जनवरी 2016 को छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने 18 जनवरी 2016 को मुकदमा दर्ज कराया। 

पीड़ित पक्ष का कहना था कि उनकी पुत्री रोजाना गांव के मंदिर में पूजा करने जाती थी। वहां, हापुड़ जनपद के गांव छपकौली बाबूगढ़ निवासी प्रेम चंद गोस्वामी पुजारी था। वह छात्रा को बस में बैठाकर अपने साथ ले गया था। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश की। पुजारी पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे का परीक्षण एडीजे (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी छोटे लाल की अदालत में हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपहरण की धारा में भी दोष सिद्घ होने पर पुजारी को 10 साल की सजा और पांच हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया। दोनों सजा एक साथ चलेंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें