फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच घंटे ट्रेनों का संचालन रहा बंद, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रेलवे स्टेशन पर सिग्नल रिले रूम को अपडेट करने के लिए दोपहर में मेगा ब्लॉक के दौरान 12 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य चला। इस दौरान आने जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद रहा, जिस कारण यात्रियोंं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे हरिद्वार से मुंंबई जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।


रेलवे स्टेशन पर सिग्नल रिले रूम को अपडेट करने के लिए 12 बजे से छह बजे तक के लिए मेगा ब्लाॅक रखा गया था, लेकिन यह कार्य एक घंटा पहले पांच बजे ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, सहारनपुर ने दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, शाम के समय दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व शाम के समय दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रही।
सुबह के समय सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, दोपहर में कालका से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन व शाम के समय मुुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस ट्रेन वाया शामली से निकाली गईं।
-
मेगा ब्लॉक से पहले निकली ये ट्रेनें
मेगा ब्लाॅक शुरू होने से पहले जम्मू से बाड़मेर, देहरादून से नई दिल्ली जन शताब्दी, अमृतसर से इंदोर जाने वाली इंदोर एक्सप्रेस व जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली सुपर ट्रेन के जाने के बाद मेगा ब्लॉक शुरू हुआ था।

नहीं आई उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पुरी से चलकर ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को नहीं आई, जबकि इस ट्रेन को बुधवार शाम पहुंचना था।

यात्रियों को हुई परेशानी
दोपहर में शुरू हुए कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजनौर जनपद के नहटौर निवासी मोहम्मद लईक ने बताया कि उन्हें हरिद्वार से मुंबई जाने वाली ट्रेन से पूणे जाना था। वह अपने परिवार के साथ दोपहर में पहुंच गए थे। उन्होंने यहां आकर ट्रेन के लेट आने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

-
अमृतसर निवासी सूबा कुमार ने बताया कि अपने परिचित से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर आए थे। वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो मेगा ब्लॉक की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें