फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान नाकाम, हर ओर रहा जाम ही जाम

Tue, 24 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में जाम से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन करने मुख्यालय आए प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ ने सोमवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी। जुलूसों के कारण शहर में हर ओर जमा लगा रहा। जाम से राहगीर हलकान रहे। शहर के सभी मुख्य मार्गों और चौराहों पर शाम चार बजे जाम के हालात रहे। स्कूली बच्चे भी घंटों जाम में फंसे रहे। शहर के यातायात को सुचारु कराने में पुलिस भी बेबस नजर आई।      
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कराए। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक सभी छह विधानसभा के लिए 32 पर्चे दाखिल हुए। नामांकन के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों की भीड़ के कारण मुख्यालय स्थित कचहरी पहुंचे। हालांकि प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान बनाया गया था, मगर वो भारी भीड़ के  कारण ध्वस्त हो गया।

सरकुलर रोड, सदर बाजार, कोर्ट रोड की ओर से प्रत्याशियों के समर्थकों का रैला कचहरी के पास पहुंचता रहा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रकाश चौक पर बैरियर लगा कर कोर्ट रोड का यातायात बंद दिया, जिससे यातायात व्यवस्था और बिगड गई। प्रकाश चौक, महावीर चौक, रेलवे रोड, मीनाक्षी चौक, शिवचौक, झांसी रानी चौक, महावीर चौक, जिला परिषद मार्केट तिराहे, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, अस्पताल तिराहे पर जाम लग गया। दुपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर तो पूरा शहर जाम की जकडऩ में आ गया। स्कूली बच्चे भी घंटो जाम में फंसे रहे। जाम के हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों की मदद ली। बावजूद शाम चार बजे तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही।      
विज्ञापन


जाम में कई स्थानों पर हुई हाथापाई      
मुजफ्फरनगर। शहर में लगे जाम के दौरान वाहनों को आगे निकालने की होड़ में कई जगह वाहन चालकों के  बीच हाथापाई हुई। सिविल लाइन थाने के पास बाइक सवारों ने मल्हूपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक अकरम के साथ मारपीट की, जबकि यहां पुलिस मूकदर्शक बनी रही। झांसी रानी चौक पर बाइक सवारों के बीच हाथापाई हो गई। मीनाक्षी चौक पर दो टेंपो चालकों के बीच भी हाथापाई हुई।      

पुलिस से होती रही झड़पें      
मुजफ्फरनगर। नामांकन के लिए आए प्रत्याशियों में से सपा प्रत्याशियों के समर्थकों की ज्यादा भीड़ रही। पुलिस ने कचहरी से पहले भी नारेबाजी करते चल रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, मगर वे नहीं रुके, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी नोंकझोंक और झड़प हुई। कचहरी गेट पर सुरक्षाकर्मियों को केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया, बाकी समर्थकों को बाहर ही रोका गया। इस दौरान भी काफी बहस और नोकझोंक होती रही।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें